Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में 153 नये मामले, एक की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5500 के पार

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में रविवार (19 जुलाई, 2020) को काेरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 153 नये मामले आये हैं. वहीं, 1 लोगों की मौत भी राज्य में हो चुकी है. अब तक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,552 पहुंची गयी है. जबकि कोरोना से अब तक 49 लोगों की मौत भी हो चुकी है.
Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में रविवार (19 जुलाई, 2020) को काेरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 153 नये मामले आये हैं. वहीं, 1 लोगों की मौत भी राज्य में हो चुकी है. अब तक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,552 पहुंची गयी है. जबकि कोरोना से अब तक 49 लोगों की मौत भी हो चुकी है.
रविवार को राज्य में 153 कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,552 पहुंच गयी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले 153 नये मामलों में बोकारो में 3, देवघर में 4, धनबाद में 10, दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 25, गढ़वा में 3, गिरिडीह में 4, गोड्डा में 1, गुमला में 6, हजारीबाग में 26, खूंटी में 1, कोडरमा में 5, लोहरदगा में 25, रामगढ़ में 1, रांची में 32 और साहिबगंज में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
पिछले 24 घंटे में राज्य में 62 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 2,718 लोग ठीक भी हो चुके हैं. रविवार को ठीक हुए लोगों में चतरा जिले से 2, देवघर से 7, धनबाद से 1, पूर्वी सिंहभूम से 6, गोड्डा से 9, खूंटी से 1, पाकुड़ से 6, पलामू से 3, रामगढ़ से 2, रांची से 22 और पश्चिमी सिंहभूम से 3 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं.
Also Read: झारखंड के सात लाख किसानों को झटका : हेमंत सरकार के सूखा राहत प्रस्ताव को मोदी सरकार ने ठुकराया, अन्नदाता को नहीं मिलेगा मुआवजा
रविवार को को राज्य में 2,785 एक्टिस केस है. इसके तहत बोकारो जिले में 73, चतरा में 134, देवघर में 55, धनबाद में 168, दुमका में 21, पूर्वी सिंहभूम में 493, गढ़वा में 148, गिरिडीह में 115, गोड्डा में 18, गुमला में 57, हजारीबाग में 212, जामताड़ा में 13, खूंटी में 11, कोडरमा में 142, लातेहार में 141, लोहरदगा में 102, पाकुड़ में 72, पलामू से 13, रामगढ़ में 105, रांची में 485, साहिबगंज में 73, सरायकेला में 51, सिमडेगा में 28 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 63 एक्टिव केस है.
लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढते जा रहा है. सदर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा जानकारी दी गयी कि लोहरदगा जिले में देर शाम तक 13 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये थे, लेकिन देर रात तक इसकी संख्या 25 पहुंची गयी. इधर, देर शाम तक जिन 13 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है, उसमें 8 वर्षीय बच्चे से लेकर 65 वर्ष तक पुरुष शामिल हैं, 5 महिलाओं में 30 वर्ष से लेकर 52 वर्ष हैं. वे असिम्प्टोमैटिक हैं. उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है. सभी कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किये जा चुके हैं. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच गयी है.
गुमला में नशीली पदार्थ और हथियार के साथ पकड़ा गया एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है. उसे रायडीह अस्पताल में रखा गया है. पुलिस बाहर पहरा दे रही है. वहीं, आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने में मुख्य भूमिका रायडीह थाना प्रभारी ने निभाया है. इसलिए वे होम कोरेंटिन हो गये हैं. साथ ही आरोपी को पकड़ने वाले सभी अधिकारी और जवानों का 3 दिन बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जायेगा. आरोपी को पूछताछ के क्रम में रायडीह और गुमला थाना में रखा गया था. इसलिए दोनों थाना को भी सैनिटाइज किया जायेगा.
रामगढ़ जेल में कैदियों का इलाज करने वाला एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया है. रविवार को उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट आने से पहले डॉक्टर ने रामगढ़ जेल में 14 कैदियों का इलाज किया था. डॉक्टर ने जिन 14 कैदियों का इलाज किया था, सभी को कोरेंटिन कर दिया गया है.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




