गैस चेक करने आए हैं’… वृद्धा ने खोला दरवाजा, चोर अलमारी-बक्सा खंगालकर ले गए 50 हजार और जेवर

Updated:
विज्ञापन

गोदरेज से चोरी गये पैसा व जेवरात: फोटो प्रभात खबर

सिमरिया के डाडी गांव में एक मूक-बधिर विधवा महिला को गैस ठीक करने के बहाने चोरों ने अपना शिकार बनाया. घर से ₹50,000 नकद और लाखों के जेवर लेकर शातिर चोर फरार हो गए. घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे.

विज्ञापन

सिमरिया से धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमरिया. थाना क्षेत्र के डाडी गांव में गुरुवार को चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने एक लाचार, मूक-बधिर वृद्ध विधवा महिला मसोमात रीना देवी के घर से 50 हजार रुपये नगद और लाखों के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में रीना देवी में थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ करवाई की मांग की. महिला ने बताया कि धान की खेत में खाद का छिड़काव करने गयी थी. घर में वृद्ध सास थी. इस इसी का फायदा उठाकर शातिर चोर घर में घुस गये और झांसा देते हुए कहा हमलोग गैस बनाने के लिए आये है.

मेरी सास महिला देख और सुन नहीं पाती है, फिर भी उन्होंने किसी तरह बात समझकर चोरों से कहा कि गैस अंदर किचन में है, जाकर देख लो. घर में किसी अन्य सदस्य के नहीं होने का पूरा लाभ उठाते हुए चोर सीधे अंदर कमरे में घुस गये. किचन में गैस देखने के बजाय अलमारी और बक्से को खंगाला. चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद और सारे सोने-चांदी के जेवरात समेटे और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गये. उन्होंने चोरों को पकड़कर करवाई करने की मांग की.

परिजनों के लौटने पर हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे. घर का सामान बिखरा देख और पैसे-जेवरात गायब पाकर उनके होश उड़ गये. जब उन्होंने पीड़ित वृद्धा से पूछताछ की, तब जाकर चोरों के गैस मैकेनिक' बनकर आने की पूरी कहानी सामने आई. वृद्ध ने कहा कि तीन लोग घर में गैस बनाने के नाम से घर में घुसे थे जिसमें एक बच्चा और दो उम्रदराज लोग की बात कही. गौरतलब हो कि यह घटना दिन में एक से दो बजे घटने की बात कही गयी.

ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 22-23 अगस्त को बूथ पर पहुंचें, भरें फॉर्म-6, 7 और 8

ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ चतरा में छात्रों की हुंकार, पोस्टर लेकर सड़कों पर निकली लोयोला एकेडमी की जागरूकता रैली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola