पहले गांव की रेकी, फिर घर में चोरी! 25 हजार नकद और सामान के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते पुलिस इंस्पेक्टर: फोटो प्रभात खबर

गिद्धौर पुलिस ने एक युवक को चोरी के सामान और 25 हजार रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने गांव की रेकी कर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

गिद्धौर से घनश्याम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

गिद्धौर. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने चोरी के बक्सा समेत 25 हजार रुपए नकदी के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.गिरफ्तार चोर इटखोरी थाना क्षेत्र के धुना गांव निवासी मो.रिजवान उम्र 29 वर्ष पिता स्व.मो.कुदुस है.

यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सदर अंचल बीरेंद्र हांसदा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिया.उन्होंने बताया कि गिद्धौर के लखन राणा के घर से नकद 25 हजार रुपए,एक छोटा बैग,लखन राणा का आधार कार्ड की छायाप्रति,लकड़ी का बना बक्सा,एक मोबाइल फोन के साथ मो.रिजवान को धर दबोचा.बताया गया कि रिजवान गुरुवार की शाम ही गिद्धौर पहुंच गया और पूरा गांव की रेकी कर लिया था.

इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया.छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी पुरूषोतम अग्निहोत्री,पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ चतरा में छात्रों की हुंकार, पोस्टर लेकर सड़कों पर निकली लोयोला एकेडमी की जागरूकता रैली

ये भी पढ़ें: चतरा के रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 युवतियों समेत 10 हिरासत में


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola