वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 22-23 अगस्त को बूथ पर पहुंचें, भरें फॉर्म-6, 7 और 8

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित एसडीओ व बीडीओ: फोटो प्रभात खबर

प्रखंड कार्यालय में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक आयोजित हुई. 22 व 23 अगस्त को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा. योग्य नागरिकों और युवाओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

सिमरिया से धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ प्रदीप कुमार महतो ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर बूथ लेवल अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक की.

बैठक में एसडीओ ने 22 व 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी व नोटिस वितरण की समीक्षा की. वही बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने सभी बीएलओ को 22 और 23अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष कैंपों में प्रपत्र 6, 7 और 8 के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिया.

बीडीओ ने नए और छूटे हुए योग्य मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए प्रपत्र-06, मतदाता सूची से नाम हटाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-07 और पहचान पत्र में नाम, उम्र, पता या किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार के लिए प्रपत्र-08 भरने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बैठक के माध्यम से योग्य नागरिकों और युवाओं से विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है.

साथ ही कहा कि जिन युवाओं की उम्र सीमा पूरी हो चुकी है या जिनका नाम किन्हीं कारणों से वोटर लिस्ट में नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर निर्धारित फॉर्म जमा करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रह जाए. बैठक में बूथ लेवल अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: 20वीं बार ग्राम सभा स्थगित, रेलवे साइडिंग के विरोध में ग्रामीणों का काला दिवस; काली पट्टी पहन निकाली रैली

ये भी पढ़ें: पहले गांव की रेकी, फिर घर में चोरी! 25 हजार नकद और सामान के साथ युवक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola