नशे के खिलाफ चतरा में छात्रों की हुंकार, पोस्टर लेकर सड़कों पर निकली लोयोला एकेडमी की जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

रैली में शामिल प्रिंसिपल व बच्चे: फोटो प्रभात खबर

चतरा में लोयोला एकेडमी के छात्रों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली. हाथों में पोस्टर और नारों के साथ, उन्होंने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. जानिए इस प्रयास के बारे में.

विज्ञापन

चतरा से दिनबंधु की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

चतरा. बभने स्थित लोयोला एकेडमी की ओर से गुरुवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया. रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य डाकघर, गुदरी बाजार, केशरी चौक, पांचवां मुहल्ला, धंगरटोली, दर्जी बिगहा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची.

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखे पोस्टर व तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया. नशा छोड़ो, जीवन बचाओ, नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज समेत विभिन्न नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया.

रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर मुक्ति ने किया. उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करती है. युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ व बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है. रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चतरा के रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 युवतियों समेत 10 हिरासत में

ये भी पढ़ें: स्कूल खुला, प्रभारी शिक्षक चले गए! बंदिया स्कूल में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था बच्चों का मिड-डे मील


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola