जर्जर आंगनबाड़ी भवन में बच्चों की पढ़ाई, पोषाहार नहीं मिलने से घट गई उपस्थिति
जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र: फोटो प्रभात खबर
गिद्धौर के इचाक आंगनबाड़ी केंद्र की छत जर्जर होने से बच्चों और कर्मियों को भारी परेशानी हो रही है. पोषाहार की कमी के कारण बच्चों की उपस्थिति भी कम हो गई है. ग्रामीण विभाग से जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं.
गिद्धौर से घनश्याम की रिपोर्ट
आपके शहर में
गिद्धौर. प्रखंड के इचाक आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों और केंद्र कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में भवन की खराब स्थिति के कारण केंद्र में बच्चों को बैठाने में भी दिक्कत हो रही है. निरीक्षण के दौरान केंद्र में सेविका भारती सिन्हा, सहायिका और पोषणसखी उपस्थित थीं. इस दौरान महज पांच बच्चे ही केंद्र में मौजूद मिले.
सेविका ने बताया कि केंद्र में पोषाहार उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है. वहीं, भवन की स्थिति भी काफी खराब है, जिससे बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है. केंद्र में आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है.
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की मरम्मत कराने और नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा मिल सके.
ये भी पढ़ें: चतरा के रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 युवतियों समेत 10 हिरासत में
ये भी पढ़ें: Ranchi: डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच सरकारी अस्पताल कितने तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए