शो, वाटर स्पोर्ट्स, पैरा-ग्लाइडिंग होगा आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

शो, वाटर स्पोर्ट्स, पैरा-ग्लाइडिंग होगा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

इटखोरी. तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव में इस बार फैशन शो व थिएटर की विशेष व्यवस्था की गयी है. फिल्म का प्रकाशन भी किया जायेगा. महोत्सव में 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य ड्रोन शो का आयोजन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा. 19 व 20 फरवरी को बक्सा डैम में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आठ तरह का वाटर एक्टिविटी बनाना राइड, डिस्को, रिंगो राइड, कायाकिंग, वेक-बोर्डिंग, जेट स्की आदि की जायेगी. 21 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर भव्य गंगा आरती होगी. एडवेंचर गतिविधियां 19 व 20 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क आयोजित की जायेगी. जिसमें 15 से 60 वर्ष आयु वर्ग के शारीरिक रूप से सक्षम युवक व युवतियां भाग लेंगे. महोत्सव का तैयारी जोरों से किया जा रहा है. मंच निर्माण समेत सफाई कार्य किया जा रहा है. चतरा नगर पालिका के कर्मी पूरे परिसर में सफाई कर रहे हैं. ब्लॉक मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़क की सफाई की जा रही है. सड़क किनारे लगे स्टैंड लाइट बोर्ड का मरम्मत कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola