रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनी यूएस पब्लिक स्कूल की वर्षगांठ

Updated:
विज्ञापन

दसवीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

विज्ञापन

दसवीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

चतरा. शहर के हमीद नगर स्थित यूएस पब्लिक स्कूल की पांचवीं वर्षगांठ सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक मो एजाजुल हक व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक मो मुमताज आलम उपस्थित हुए. इस दौरान दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. साथ ही परीक्षा में बेहतर अंक लाने के टिप्स दिये गये. मौके पर बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कई प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत हुए. मौके पर शिक्षक मो अफजल, विद्यालय के डायरेक्टर मो अफसर खान, प्रिंसिपल शिश नैयर समेत कई उपस्थित थे.

नीचे टोला में लगा ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

गिद्धौर. प्रखंड के नीचे टोला के रामसागर तालाब के समीप खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. जिसका उदघाटन सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार,बिजली विभाग सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद बिजली बहाल की गयी. मौके पर विकास कुमार, युगेशवर दांगी, नीतीश कुमार, रवींद्र दांगी, गौतम दांगी, मुकेश दांगी, दीनानाथ पासवान, आशीष कुमार, पिंटू यादव समेत कई उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola