जयप्रकाश डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यालय स्थित जयप्रकाश डैम में डूबने से दो स्कूली बच्चे की मौत शुक्रवार हो गयी है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, प्रतापपुर

मुख्यालय स्थित जयप्रकाश डैम में डूबने से दो स्कूली बच्चे की मौत शुक्रवार हो गयी है. मृतक की पहचान भौराज के सहायक अध्यापक जितेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र शिवकुमार व बभने गांव निवासी दीपनारायाण पासवान के 11 वर्षीय पुत्र पृथ्वी कुमार के रूप में पहचान किया गया है. सहायक अध्यापक व दीपनारायण पासवान वर्तमान में बलवादोहर गांव में घर बनाकर रहे थे. दोनों बच्चे के शव को स्थानीय तैराक ने निकाला. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया की बलवादोहर गांव से चार स्कूली बच्चे 11 बजे जयप्रकाश डैम में नहाने गये थे. नहाने के दौरान एक-दूसरे के बचाने के चक्कर में शिवकुमार व पृथ्वी डूब गया. साथ नहाने आये अन्य दोनो बच्चो ने गांव में जाकर परिजनों को दिया.जिसके बाद परिजन डैम आये तथा स्थानीय तैराक की मदद से दोनों शव डैम से बाहर निकाला. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. ये दिल दहलाने वाली घटना से प्रतापपुर में शोक का लहर है मृतक शिवकुमार इस वर्ष आठवा का बोर्ड दिया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola