विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, सूचना मिलते ही रांची रवाना हुए विधायक
चतरा झुमरा मुहल्ला स्थित विधायक का आवास | Prabhat Khabar Network
लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ के अपहरण और उनकी सुरक्षित बरामदगी से जुड़ी पूरी खबर यहाँ विस्तार से पढ़ें.
चतरा. विधायक सह लोजपा प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ का अपहरण की जानकारी मिलते ही चतरा में भी चर्चा का विषय बन गया. विधायक के शुभचिंतक परेशान हो गये. अपहरण के समय विधायक चतरा में ही थे.
जैसे ही पुत्र के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई, वैसे ही विधायक तुरंत रांची के लिए निकल पड़े. उनके अलावा कई रिश्तेदार व शुभचिंतक वाहन से रांची रवाना हो गये. हालांकि दो घंटे के अंदर बरामदगी के बाद राहत की सांस लिया. जानकारी के अनुसार विधायक को जैसे ही पुत्र के अपहरण की सूचना मिली, वैसे ही इसकी जानकारी चतरा पुलिस को दी.
चतरा पुलिस ने तकनिकी रूप से मदद किया. इसके बाद रांची पुलिस ने उसकी बरामदगी किया. वहीं दूसरी ओर लोगो में अपहरण के कारण जानने को लेकर उत्सुक दिखे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए