बकरी चोर को छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

बकरी चोर को छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन

गिद्धौर. बकरी चोर को छोड़े जाने से गुस्साये ग्रामीणों ने गुरुवार को थाना परिसर पहुंच कर हंगामा किया. बताया कि बांय मोड़ के समीप बाजार टांड़ में बंधे एक बकरे को चोरी करते ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ कर बुधवार की शाम पुलिस को सौंप दिया. बकरा चोर चतरा के शमशाद अंसारी बताया गया. बकरा बांय गांव के बासदेव गंझू का है. बताया गया कि बेलेरो वाहन में सवार चार लोग बकरा चोरी करने आये थे. राजाटांड़ में बंधे एक बकरे की चोरी करते ही आसपास के ग्रामीणों हो हल्ला किया. ग्रामीणों ने शमशाद को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. बांय गांव के ग्रामीण गुरुवार को आवेदन देने थाना पहुंचे तो पता चला कि पुलिस ने चोर को छोड़ दिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना में जमाकर बवाल काटा. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर चोर को भगाने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola