गोलीकांड के बाद भागने की फिराक में थे दो आरोपी, कुल्लू मोड़ पर पुलिस ने हथियार समेत दबोचा
प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी | Prabhat Khabar Network
चतरा के कुरैशी मुहल्ला में हुए गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुरानी रंजीश के चलते दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
चतरा. सदर पुलिस ने शहादत चौक स्थित कुरैशी मुहल्ला में हुए गोलीकांड मामले का उद्भेदन करते हुए कुल्लू मोड़ के पास से हथियार के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है. जिसमें शहादत चौक निवासी मो अकबर उर्फ रोहित व मो समीर कुरैशी शामिल है. दोनो के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक (जेएच 13 ए 8730), दो मोबाइल व एक चाकू जब्त किया गया.
आपके शहर में
यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2026 को कुरैशी मुहल्ला में फायरिंग की घटना घटी थी. जिसमें कुरैशी मुहल्ला निवासी शाहजाद कुरैशी (पिता सेराज कुरैशी) गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 346/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त घटना में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी लगातार छापामारी की जा रही थी. इस दौरान गुप्त सूचना मिली की कांड में संलिप्त दो व्यक्ति कुल्लू मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर भागने वाले है. एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार भी है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्लू मोड़ के पास से उक्त दोनो को पकड़ा. पुरानी रंजीश में शाहजाद पर गोली चलायी गयी थी.
बताया कि घटना के दो दिन पूर्व सदर थाना में दर्ज मामले में फरार एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हंटरगंज थाना क्षेत्र से की गयी थी, इसी को लेकर शंका हुआ कि पुलिस को जानकारी उसके द्वारा दी गयी थी. इसे लेकर 16 अगस्त को ही मुहल्ले में बैठक हुई, जिसमें मनमुटाव होने पर युवक पर गोली चलायी थी और धारदार हथियार से हमला किया था. इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.
गिरफ्तार दोनो अद्तन अपराधी है, दोनो को जेल भेज दिया गया है. छापामारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्ध, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के अलावा हवलदार भूषण शर्मा, आरक्षी मिथिलेश कुमार सिंह, रामाशंकर कुमार व गश्ती दल शामिल है.
गिरफ्तार दोनो का है आपराधिक इतिहास गिरफ्तार दोनो का आपराधिक इतिहास रहा है. अकबर उर्फ रोहित पर सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट व जानलेवा हमला संबंधित दो मामला दर्ज है. वहीं समीर कुरैशी पर सदर थाना में ही सात मामला दर्ज है. जिसमें गौवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रुरता अधिनियम, जानलेवा हमला सहित अन्य मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए