खनिज झारखंड का, कानून केंद्र का नहीं चलेगा’, 7 सितंबर को JMM का बड़ा प्रदर्शन
बैठक में शामिल जेएमएम कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network
केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम ने आंदोलन की तैयारी की है. 7 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंडों में पार्टी कार्यकर्ता धरना देंगे.
मयूरहंड. केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं अधिनियम) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा नव आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है. जेएमएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में बैठक कर सात सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये रणनीति बना ली है.
आपके शहर में
प्रखंड सचिव रविश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया कानून खान एवं खनिज के खिलाफ है. यह कानून झारखंड को दोहन करने के लिये लाया गया. खनिज, जमीन झारखंड का और कानून केंद्र का यह नहीं चलेगा.
यहां के झारखंडी जब धूल व गंदा पानी पीने से बीमार हो रहे हैं. यहां के लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं, और रॉयल्टी की वसूली केंद्र सरकार करें. यह झारखंडवासियों को अब नहीं पचेगी. जमकर विरोध किया जाएगा. झारखंड के खनिज संपदा पर झारखंडियों का ही पूर्ण अधिकार है. मौके पर धर्मेंद्र दांगी, बिलटू महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए