कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर किया विरोध

विज्ञापन

चतरा. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न मांगो को लेकर गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध किया. ट्रेड यूनियन व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आहवान पर विरोध प्रदर्शन किया गया. आंदोलन में समाहरणालय, विकास भवन, चतरा व सिमरिया एसडीओ कार्यालय, सभी प्रखंड अंचल कार्यालय समेत अन्य विभाग के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर राज्यव्यापी आम हड़ताल का समर्थन किया. मांगों में सम्मानजनक रोजगार, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, सभी के लिए खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा व आवास की व्यवस्था शामिल है. इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाठक, सुरेश उरांव, जिला सचिव अजय कुमार, जयप्रकाश नारायण, वासुदेव राम, कृष्णदेव, प्रशांत राव, हसमुद्दीन अंसारी, बैजनाथ पाठक, रामदेव ठाकुर समेत कई शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola