बारात जाने के लिए निकले युवक का कुएं में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

बारात जाने के लिए निकले युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन

टंडवा.थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित एक कुएं में गुरुवार शाम 25 वर्षीय टुकन गंझू का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी. शव कुएं में होने की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.जानकारी के अनुसार गांव में शादी समारोह चल रहा था. बारात जाने की तैयारी हो रही थी.टुकन गंझू भी बारात में जाने के लिए घर से निकला था.इसी दौरान घर से लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में उसका शव तैरता हुआ देखा गया.घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया जाता है कि मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है.सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल उरांव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया.वहीं मृतक की पत्नी शिला देवी के आवेदन पर प्रशासन ने यूडी का मामला दर्ज कर लिया है.इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola