10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी.

Updated:
विज्ञापन

मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मयूरहंड. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन कर 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नाट्क, चुटकुले, शायरी, डांस, गुपचुप खाओ, मटका फोड़ समेत कई अन्य प्रतियोगिता कराये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसआई बिपिन बिहारी सिंह उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का मुख्य अंग है. जो विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा को जितना गढ़ेंगे, जीवन में उतना ही कामयाब होंगे. मौके पर प्राचार्य रामफल कुमार, भरत कुमार, चंदन कुमार, अजीत कुमार, विक्रम कुमार, राजेश भारती समेत कई लोग उपस्थित थे. बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता शिविर प्रतापपुर. शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर अधिकार मित्र पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति, संदीप कुमार गुप्ता ने छात्राओं को बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कोढ़ है, जिसे समाप्त करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए. बच्चियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया. मौके पर पीएलवी ललिता देवी, वार्डन सुषमा कुमारी, शिक्षक अरुण पासवान,ओमप्रकाश कुमार सहित कई छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola