जवानों और युवाओं ने साथ निकाली साइकिल रैली, क्रिकेट खेलकर दिया फिटनेस का संदेश
साइकिल रैली में शामिल जवान. | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी 35वीं बटालियन ने चतरा में साइकिल रैली और क्रिकेट मैच आयोजित कर फिटनेस और खेल के प्रति लोगों को जागरूक किया.
चतरा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 35वीं बटालियन की ओर से साइकिल रैली व मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कार्यवाहक कमांडेंट एनेंद्र मणि सिंह के दिशा निर्देशन पर आयोजित किया गया. इस दौरान जवानो व स्थानीय युवाओं ने खेलेगा भारत जीतेगा भारत के नारो के साथ उत्साहपूर्वक साईकिल रैली निकाली.
आपके शहर में
रैली के माध्यम से लोगो को नियमित व्यायाम, खेलकुद व फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया. इसके अलावा जवानो व युवाओं के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच भी खेला गया.
खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को खेलकुद व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर शपथ दिलायी गयी. मौके पर एसएसबी के पदाधिकारी, स्थानीय युवा व बच्चे उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए