शहीद जयमंगल पांडेय-नादिर अली फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी, 32 टीमें मैदान में उतरेंगी
मैदान का निरीक्षण करती पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
पत्थलगड़ा के उमाकांत पाठक मैदान में 13 सितंबर से शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा. आयोजन समिति और प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया.
पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्गीय उमाकांत पाठक (लालू) मैदान में 13 सितंबर से आयोजित शहीद जयमंगल पांडेय शहीद नादिर अली फुटबॉल टूर्नामेंट' की तैयारी पूरी. इस आयोजन को शांतिपूर्ण व सफल बनाने के लिए आयोजन समिति एवं स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.
टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों व स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से मैदान का निरीक्षण किया इस दौरान टीम ने मैदान की साफ-सफाई व ग्राउंड की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया.आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान ने बताया कि 13 सितंबर से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट 32 टीमें भाग लेंगी.
टूर्नामेंट उद्घाटन में राज्य के कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगे. समिति द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है ताकि खिलाड़ियों व दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मौके पर सचिव राधागोपाल दांगी, कोषाध्यक्ष गन्दौरी राम दांगी, उपाध्यक्ष चंदन सिंह, यदुनंदन पाण्डेय, समेत समिति के कई सदस्य शामिल थे।
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए