बिहार-झारखंड समेत चार राज्यों से जुटेंगे पासवान समाज के लोग, चतरा में होगा महासम्मेलन
बैठक में उपस्थित पासवान समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
चतरा में 30 सितंबर को पासवान समाज का महासम्मेलन आयोजित होगा. इसमें समाज के उत्थान और विवाह मिलन समारोह पर चर्चा की जाएगी. मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री शामिल होंगे.
चतरा. जिला परिषद भवन परिसर में 30 सितंबर को चतरा जिला पासवान समाज की ओर से होनेवाले महासम्मेलन को लेकर जिलास्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बद्री राम ने की, जबकि संचालन सचिन पासवान ने किया.
समाज के उत्थान पर दिया जायेगा जोर
बैठक में समाज के उत्थान के लिए विशेष बल देने का निर्णय लिया गया. साथ ही लड़का-लड़की की शादी के लिए मिलन समारोह भी आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में चतरा जिले के सभी प्रखंडों से बढ़-चढ़कर शामिल होने का निवेदन किया गया.
चार राज्यों से पहुंचेंगे समाज के लोग
महासम्मेलन में समाज के सम्मानित अभिभावकों के साथ बिहार, झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से भी समाज के लोग भाग लेंगे.
कई बड़े नेता होंगे शामिल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर होंगे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू सांसद बीडी राम, राज्यसभा सांसद वैजनाथ राम, विधायक जनार्दन पासवान, प्रकाश राम और देवघर के विधायक सुरेश राम उपस्थित रहेंगे.
बैठक में कृष्णा पासवान, गोविंद राम, बेचन पासवान, सचिन पासवान, मनोज पासवान, अनिल पासवान, नरेश पासवान, बबलू पासवान, लक्ष्मी पासवान, आदित्य पासवान, अरविंद पासवान, कैलाश पासवान, सुरेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए