आज से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

देश के कई राज्यों से जैन समाज के लोग पहुंचेगे.

विज्ञापन

इटखोरी. भगवान शीतलनाथ की जन्मभूमि भदलपुर (मां भद्रकाली मंदिर के पास) में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है. एक से छह फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित होगा. देश के कई राज्यों से जैन समाज के लोग पहुंचेगे. पंच कल्याणक को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है. महोत्सव को लेकर जैन समाज के लोग काफी उत्साहित हैं. मालूम हो कि उक्त स्थल पर शीतलनाथ भगवान का नया मंदिर निर्माण किया गया है. मंदिर की सुंदरता से लोग आकर्षित हो रहे हैं.

सेविकाओं की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

प्रतापपुर. री-इमेजिन आंगनबाड़ी की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को परियोजन कार्यालय में किया गया. कार्यशाला में 30 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों को स्कूल के लिए मानसिक, शारीरिक, सामाजिक व भावनात्मक रूप से तैयार करना है. कार्यशाला का संचालन उगम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रशिक्षित फैसिलिटेटर सुवर्णा पाल व शिमला कुमारी द्वारा किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola