बाइक के धक्के से एक व्यक्ति घायल

Updated:
विज्ञापन

हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग पर बोरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने बोरा मोड़ गांव निवासी जीतन चौधरी को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

हंटरगंज. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग पर बोरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने बोरा मोड़ गांव निवासी जीतन चौधरी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में घायल जीतन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जीतन चौधरी सड़क के किनारे खड़े थे. इस दौरान तेज बाइक ने उसे चपेट में ले लिया.

थाना में आगजनी करने के आरोप में छह गिरफ्तार

प्रतापपुर. पुलिस ने थाना तोड़फोड़ व आगजनी करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें कारूडीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, राजदेव यादव, विजय यादव, नीमा गांव निवासी मनोज भारती व परहियाडीह गांव सुनील यादव शामिल हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि कुछ दिन पहले हादसे में एक युवक की मौत के बाद कुछ लोगों ने थाना में घुस कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था. इसे लेकर 33 नामजद व 60 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था. छापामारी अभियान चला कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

सर्पदंश से महिला अचेत

हंटरगंज. प्रखंड के ओरूगेरूआ गांव निवासी वासुदेव पासवान की पत्नी निशा देवी सांप के काटने से अचेत हो गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार निशा देवी खेत में काम कर रही थी. इस दौरान किसी सांप ने उसे काट लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola