पुरानी पेंशन बहाली में सुदिव्य सोनू के योगदान को कर्मचारी समाज हमेशा याद रखेगा

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते लोग.  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारोटेफ ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना में उनके योगदान को याद किया.

विज्ञापन

चतरा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा आयोजित किया गया.

विज्ञापन

राज्य इकाई के आह्वान पर आयोजित सभा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा मानी जाने वाली पुरानी पेंशन योजना की बहाली में सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रयासों को कर्मचारी समाज हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा.

उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली से जुड़ी उपलब्धि राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक व सदैव स्मरणीय रहेगी. सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

इस अवसर पर झारोटेफ के अध्यक्ष सुनील कुमार, संयोजक रमेश कुमार, प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुप बकुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेंद्र राम, सचिव कुमार चंदन, प्रभारी वनपाल कमल किशोर, रवि कुमार समेत कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola