पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा मस्तकाभिषेक महोत्सव एक से

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है. देश के कई राज्यों से जैन समाज के लोग आयेंगे.

विज्ञापन

इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर परिसर के पास जैन धर्म के 10वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ के जन्म भूमि भदलपुर में नये मंदिर निर्माण के अवसर पर एक फरवरी से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा मस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन होने वाला है. इसका समापन छह फरवरी को होगा. यह जानकारी शीतलनाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री सुरेश झांझरी ने दी. उन्होंने कहा कि पंचकल्याणक में आचार्य श्री 108 भद्रवाहु सागर जी महाराज ससंघ व कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्ति श्री रविंद्रकीर्ति स्वामी जी रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है. देश के कई राज्यों से जैन समाज के लोग आयेंगे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ है. यह क्षेत्र अपने आप में गौरव है. कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गयी है, पूरे जैन मंदिर परिसर (भदलपुर) को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. कई तोरण द्वार बनाये गये हैं. कार्यक्रम इस प्रकार : एक फरवरी की सुबह सात बजे श्रीजी का अभिषेक, 7:30 बजे देव आज्ञा, गुरु आज्ञा एवं आचार्य निमंत्रण, 7:45 बजे घट यात्रा, मंडप शुद्धि, वेदी शुद्धि, 9:30 बजे ध्वजारोहण, 10 :15 बजे आचार्य श्री का प्रवचन, 11 बजे दिव्य स्नान. मध्याह्न 1:30 बजे भगवान विराजमान, कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलन, मंडप प्रतिष्ठा, सकलिकरण,इंद्र प्रतिष्ठा, यज्ञ दीक्षा. संध्या 6:30 बजे श्रीजी का आरती एवं भक्ति. संध्या 7 बजे माता की गोद भराई, माता पिता का सम्मान, शाम 8 बजे गर्भ कल्याणक का मंचन,अष्ट कुमारिकाओं का आगमन समेत कई कार्यक्रम हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola