कुंदा में वन महोत्सव का रंग, छात्राओं ने नाटक से दिया संदेश; सांसद-विधायक ने खोली पौधशाला, लगाए पौधे
उदघाटन करते सांसद व विधायक
कुंदा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान वन विभाग द्वारा निर्मित पौधशाला का उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने किया. छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
कुंदा, चतरा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक जनार्दन पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया. छात्राओं ने स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, नृत्य और गीत के माध्यम से वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
आपके शहर में
सांसद और विधायक ने वन विभाग द्वारा निर्मित स्थायी पौधशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया. सांसद ने कहा कि पौधशाला स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी. उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.
विधायक ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं. ग्रामीणों को पेड़ों की कटाई रोककर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करना चाहिए. डीएफओ राहुल मीणा ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है. उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसल अपनाने की अपील की.
इस दौरान अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया. मौके पर बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, जिप उपाध्यक्ष ममता कुमारी, प्रतापपुर रेंजर रविन्द्र कुमार, एसएसबी कमांडेंट संजय कुमार, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती समेत वनकर्मी, शिक्षक, ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए