आम्रपाली कोल परियोजना पहुंचे CCL के तकनीकी निदेशक, उत्पादन-डिस्पैच बढ़ाने का दिया सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीसीएल के तकनीकी निदेशक अनूप हंजूरा ने आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा किया और अधिकारियों को कोयला उत्पादन व डिस्पैच में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

टंडवा. सीसीएल के तकनीकी निदेशक (पीएंडपी) अनूप हंजूरा ने शनिवार को आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा किया. उनके साथ जीएम सिविल एसएस लाल भी उपस्थित थे. परियोजना पहुंचने पर जीएम संजीव कुमार ने बुके देकर अधिकारियों का स्वागत किया.

विज्ञापन

इसके बाद तकनीकी निदेशक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना में चल रही कोयला उत्पादन और डिस्पैच की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन व डिस्पैच में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.

कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और उत्पादन व डिस्पैच की गति को लगातार बढ़ायें. बैठक के बाद तकनीकी निदेशक ने व्यू प्वाइंट से कोल माइंस का निरीक्षण किया.

इसके बाद उन्होंने शिवपुर रेलवे साइडिंग का भी जायजा लिया और कोयला डिस्पैच से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. जीएम सिविल ने आम्रपाली में बन रहे मेगा टॉउनशिप का निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल विभाग के अधिकारियों को उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर पीओ सतेन्द्र सिंह समेत परियोजना के कई अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola