चतरा में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 600 बोतल और 30 लीटर स्पिरिट जब्त

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर व जब्त शराब | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा में पुलिस और उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. 600 बोतल शराब, स्पिरिट और एक कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार.

विज्ञापन

चतरा. उत्पाद विभाग और वशिष्ठ नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव के बरवा टोला में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया. कार्रवाई के दौरान 600 बोतल बोतलबंद विदेशी शराब, 30 लीटर स्पिरिट और एक मारुति स्विफ्ट कार (डीएल 8 सीओ 8012) जब्त की गयी. पुलिस ने मामले में संलिप्त राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. वहीं, मुख्य आरोपी अनिल यादव मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर बनायी जा रही थी शराब

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर छापेमारी की गयी. उन्होंने बताया कि अनिल यादव अपने सहयोगियों के साथ घर में स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर कथित रूप से नकली शराब तैयार कर रहा था. इसके बाद तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलों में भरकर उन पर नकली लेबल और होलोग्राम लगाये जा रहे थे. शराब को बाजार में खपाने की तैयारी थी.

मुख्य आरोपी अनिल यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले में आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

16 अप्रैल को भी हुई थी कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इसी स्थान पर 16 अप्रैल 2026 को भी छापेमारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. उस दौरान 600 लीटर से अधिक शराब बरामद हुई थी. अनिल यादव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

उन्होंने बताया कि आगामी गणेश पूजा और करमा पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन छापेमारी जारी रहेगी.

छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद अभिषेक आनंद, पुलिस पदाधिकारी, जवान, उत्पाद आरक्षी, गृह रक्षक बल, महिला गृह रक्षक समेत अन्य कर्मी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola