भड़काऊ भाषण के आरोप में सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास पर केस, बड़गांव में तनाव और सामाजिक बहिष्कार का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास के खिलाफ टंडवा थाना में भड़काऊ भाषण देने और दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट सिमरिया के पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के खिलाफ टंडवा थाना में भड़काऊ और धमकीभरा भाषण देने का मामला दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज बड़गांव निवासी अजीमुद्दीन शहंशाही के आवेदन के आधार किया गया. पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न समूहो के बीच दुश्मनी या नफरत फैलाने, गैर-कानूनी सभा का सदस्य होने, आपराधिक धमकी देने, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना, लोक शांति भंग करने वाले बयान या अफवाह फैलाने का आरोप लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाषण के बाद तनाव और सामाजिक बहिष्कार के आरोप

बताया गया कि 7 अगस्त 2026 को श्री दास बड़गांव पहुंचे थे, जहां उनके द्वारा लोगो की भीड़ को एकत्रित कर भाषण दिया गया. जिसमें बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के संदर्भ में कथित तौर पर तुलना कर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं गयी. उक्त भाषण से दोनो समुदाय के बीच भय, तनाव और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हुई. साथ ही सामाजिक बहिष्कार और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से इनकार जैसी बातें सामने आयी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को काफी परेशानी हुई.

वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत

शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ भाषण की वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट, प्रत्यक्षदर्शियों की सूची भी संलग्न किया है. इस संबंध में टंडवा थाना प्रभारी पप्पु शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं मामले में पूर्व विधायक किशुन कुमार दास का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में सावन महोत्सव का आयोजन, गीत-संगीत और नृत्य से सजा कार्यक्रम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola