वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को मिली 51 गश्ती बाइक

Updated:
विज्ञापन

गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन

चतरा. वन्य जीवों की सुरक्षा और वन क्षेत्रों में प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिणी वन प्रमंडल के वनकर्मियों को 51 गश्ती बाइक उपलब्ध करायी गयी. सोमवार को डीएफओ मुकेश कुमार और प्रशिक्षु आइएफएस श्वेताभ सुमन ने वन विभाग कार्यालय परिसर से इन गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वन्य जीवन प्रबंधन योजना के तहत उपलब्ध कराये गये वाहनों में 45 बाइक और छह बुलेट शामिल हैं. इन गश्ती बाइकों के माध्यम से वनकर्मियों की पहुंच अब दूरस्थ वन क्षेत्रों तक और अधिक आसान हो सकेगी. इससे अवैध कटाई, अतिक्रमण, वन्य जीव तस्करी तथा वन संपदा की चोरी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी. मौके पर डीएफओ मुकेश कुमार ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. आधुनिक संसाधनों से लैस ये गश्ती बाइक वन संरक्षण अभियान को नयी गति देंगी और वन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मददगार साबित होंगी. इस अवसर पर प्रभारी वनपाल, वनरक्षी समेत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola