दशमी को झांकी निकालने का निर्णय, कमेटी गठित

प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक नवयुवक संघ ठाकुरबाड़ी मुहल्ला ने ग्रामीणों की बैठक बुलायी गयी
गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक नवयुवक संघ ठाकुरबाड़ी मुहल्ला ने ग्रामीणों की बैठक बुलायी गयी, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कपिल कुमार ने की. जिसमें रामनवमी के विजय दशमी के दिन झांकी निकालने का निर्णय लिया गया. इसे लेकर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विकास कुमार को समिति का अध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष को ग्रामीणों व क्लब के सदस्यों ने पगड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया. बैठक में क्लब के बंशी दांगी, परमेश्वर दांगी, जितेंद्र कुमार जीतू, महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, सुनील राणा,राजेश कुमार राजू, छोटू कुमार,नीतीश कुमार दांगी,प्रशांत कुमार,दिलीप दांगी,कार्तिक राणा समेत अन्य उपस्थित थे.
शतचंडी महायज्ञ को लेकर शोभायात्रा, किया ध्वजारोहण
सिमरिया. प्रखंड के गोवाखुर्द में मां भगवती मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकली, श्रद्धालु सुभाष चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना के बाद माथा टेका. इसके बाद श्रद्धालु सिमरिया बस्ती स्थित शिव मंदिर में माथा टेका. चौक-चौराहों व नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य रामभद्राचार्य बाल योगी जी महाराज ने विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण कराया. इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से संपूर्ण वातावारण गुंजायमान हो उठा. यज्ञ समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ 18 अप्रैल से शुरू होगा और 24 अप्रैल को हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा. शोभायात्रा में यज्ञ समिति सचिव अलख नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, दीपक कुमार सिंह, संरक्षक गौतम सिंह, अंबिका सिंह, जिप सदस्य देवनंदन साहू, मुखिया सुधीर कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामलखन सिंह, मनोज सिंह, बिरजू सिंह, लखन सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, सुबोध पांडेय, महेश्वरी प्रसाद सिंह,संजय सिंह, रूपु सिंह, पप्पू सिंह, जीवन सिंह, अजित सिंह, अमरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, यशवंत कुमार, राजेश सिंह,प्रमोद कुमार सिंह, आर्यन कुमार, राजेश गंझू, जमाहिर भुईयां, प्रकाश ठाकुर, सहित कई शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




