समस्या समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की ज्वलंत जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड की ज्वलंत जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कमेटी सदस्य सह चतरा जिला प्रभारी त्रिलोकी नाथ शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत पानी टंकी से आक्रोश रैली से हुई. जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. जहां रैली सभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान किसान, महिला, भूमि हीन, छात्र-छात्राएं, मजदूरो के अधिकारो से संबंधित नारे लगाये गये. कई मांगो के समाधान को लेकर उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी मुख्य अतिथि ने कहा कि जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है. प्रशासनिक उदासीनता के कारण हालात बदतर हो रहे है. जंगली जानवरों के द्वारा किसानों का फसल बर्बाद किया जा रहा है, जिसे उचित मुआवजा देने की मांग की. भूमिहीन गरीबों को वर्षों पहले दी गयी जमीन आज तक कब्जा नहीं दिलाया गया और दाखिल खारिज व रसीद निर्गत नहीं किया गया, जिसे अविलंब निर्गत करने, केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना को बंद किया जा रहा है जिससे मजदूरों के रोजगार पर सीधा हमला है जिसे मनरेगा योजना को वापस लाया जाये. झारखंड के छात्रों को छात्रवृत्ति लंबित है, जिसे अविलंब देने समेत कई मांग शामिल है. जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि समस्या अविलंब पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यादव ने किया. मौके पर महर्षि भारती, सानू भारती, लक्ष्मण यादव, शिवरतन दास, मंजू देवी, आशीष प्रजापति, भावेश सिंह भोगता, भुनेश्वर भोगता के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola