कोयला चोरों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मगध से लोडर व ट्रक जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने मगध कोल परियोजना से कोयला चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. चोरी का कोयला लदा ट्रक व प्रयुक्त लोडर को जब्त किया.

विज्ञापन

टंडवा. पुलिस ने मगध कोल परियोजना से कोयला चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. चोरी का कोयला लदा ट्रक व प्रयुक्त लोडर को जब्त किया. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोयला स्टॉक से लोडर द्वारा ट्रक नंबर जेएच 9 एक्स 7667 में अवैध रूप से कोयला लोड किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस व सीसीएल के सुरक्षा कर्मी कोयला स्टॉक पहुंचे, जहां से कोयला लदा ट्रक कोयला लेकर कांटा नंबर छह की तरफ चला गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. वहीं कोयला लोड करने वाला लोडर वहां से बिरसा मैदान के समीप जंगल में चला गया.

पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. अभियान में सराढू पिकेट प्रभारी प्रवीण सिंह समेत सीसीएल के सुरक्षा कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola