चतरा के हेरु डैम में मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
डैम के किनारे की तस्वीर (image canva) लाल घेरे में मृतक की फाइल फोटो
Man body found in Heru Dam : चतरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित हेरु डैम से मंगलवार सुबह रंजीत साव (52) का शव बरामद हुआ. वे सोमवार से लापता थे. खोजबीन के बाद शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
मो० तसलीम की रिपोर्ट
आपके शहर में
Man body found in Heru Dam : चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हेरु डैम से मंगलवार की सुबह नगवां मुहल्ला निवासी रंजीत साव (52 वर्ष) पिता स्व. शंभू साव का शव बरामद किया गया. रंजीत साव सोमवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था.
डैम में मिला शव, रंजीत साव की हुई पहचान
मंगलवार सुबह डैम में शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने हेरु डैम के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा. इसके बाद इसकी सूचना तत्काल सदर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों और परिजनों की उपस्थिति में शव को पानी से बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान रंजीत साव के रूप में हुई.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, परिवार में मातम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं और पूरे परिवार में मातम छा गया. परिजनों ने बताया कि रंजीत साव ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.
पुलिस जांच में जुटी
सोमवार सुबह वह रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार सुबह डैम में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन वहां पर पहुंचे, जहां उनकी पहचान हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए