कोयला उत्पादन और डिस्पैच पर सीसीएल का फोकस, आम्रपाली में टेक्निकल डायरेक्टर ने लिया जायजा
सीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर | Prabhat Khabar Network
सीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर अनुप हंजूरा ने आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा कर कोयला उत्पादन और डिस्पैच की समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए.
टंडवा. सीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर (पीएंडपी) अनुप हंजूरा ने शनिवार को आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा किया. उनके साथ जीएम सिविल एस एस लाल भी मौजूद थे. परियोजना पहुंचने पर जीएम संजीव कुमार ने बुके देकर अधिकारियों का स्वागत किया.
उत्पादन और डिस्पैच की ली जानकारी
इसके बाद टेक्निकल डायरेक्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने परियोजना में चल रहे कोयला उत्पादन और डिस्पैच की विस्तृत जानकारी ली. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन और डिस्पैच में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और उत्पादन व डिस्पैच की गति लगातार बढ़ाई जाए.
व्यू प्वाइंट से देखा कोल माइंस
बैठक के बाद टेक्निकल डायरेक्टर ने व्यू प्वाइंट से कोल माइंस का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने शिवपुर रेलवे साइडिंग का भी जायजा लिया. वहां उन्होंने कोयला डिस्पैच से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
मेगा टाउनशिप का भी निरीक्षण
जीएम सिविल एस एस लाल ने आम्रपाली में बन रहे मेगा टाउनशिप का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सिविल विभाग के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर पीओ सतेन्द्र सिंह समेत परियोजना के कई अधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए