बेटी की शादी के लिए रखे नकद व गहने की चोरी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे नकद व गहने की चोरी

थाना क्षेत्र के पारामातु गांव में बुधवार की रात राजू साव के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

लावालौंग. थाना क्षेत्र के पारामातु गांव में बुधवार की रात राजू साव के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 90 हजार नकद, एक लाख 25 हजार की गहने व अन्य समान की चोरी कर ली. भुक्तभोगी ने अपनी बेटी की शादी के लिए नकद व गहने रखा था. इस संबंध ने राजू साव ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि बेटी की शादी के लिए काफी मेहनत कर पैसा जुटाया था. चोरों ने बेटी की शादी की तैयारी पर पानी फेर दिया. सभी सदस्य खाना खाकर सोये हुए थे. इस दौरान चोरो ने घटना का अंजाम दिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी रूपेश कुमार वहां पहुंच कर मामले की जांच की. साथ ही चोरों की धर पकड़ में लग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola