चतरा के विद्यालयों में धूल फांक रही है विधायक मद से मिली पुस्तकें, एक लाख 11 हजार रुपये आयी है खर्च

Updated:
विज्ञापन

किशुन कुमार दास के विधायक मद से स्कूलों को उपलब्ध कराया गया पुस्तकें रख-रखाव के अभाव में धूल फांक रही है. अधिकतर स्कूलों में पुस्तकें बोरी में बंद हैं, जो अनुपयोगी साबित हो रही है

विज्ञापन

विधायक किशुन कुमार दास के विधायक मद से स्कूलों को उपलब्ध कराया गया पुस्तकें रख-रखाव के अभाव में धूल फांक रही है. अधिकतर स्कूलों में पुस्तकें बोरी में बंद हैं, जो अनुपयोगी साबित हो रही है. जिस हालत में पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी थी, उसी हालत में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालूम हो कि विधायक ने सभी मध्य व उच्च विद्यालय को लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें उपलब्ध करायी थी, ताकि विद्यार्थी अचछी तरह पढ़ाई कर सकें. इन पुस्तकों में अधिकतर जीके (जेनरल नॉलेज) की पुस्तकें हैं. प्रत्येक स्कूल को एक लाख 11 हजार रुपये का कुल 389 पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी है.

सभी पुस्तकें दिल्ली के प्रतिभा प्रतिष्ठान प्रकाशन की है. जानकारी के अनुसार, स्कूलों में आलमीरा नहीं होने के कारण बेतरतीब तरीके से पुस्तकें पड़ी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola