Chatra News: वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर दांगी का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन

मृतक रामेश्वर दांगी का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी रामेश्वर दांगी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के बरवाडीह गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सह समाजसेवी रामेश्वर दांगी (75 वर्ष) का बुधवार रात निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही बरवाडीह गांव सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

लंबे समय से समाजसेवा व राजनीति में थे सक्रिय

रामेश्वर दांगी लंबे समय से समाजसेवा व राजनीति में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे थे. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. बुधवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी. रात नौ बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली.

ये भी पढ़ें: Chatra News : लापता टेंपो चालक की तलाश में जुटी थी पुलिस, एसपी खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग, फिर ऐसे हुआ बरामद

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. लोगों ने कहा कि रामेश्वर दांगी के चले जाने से समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है.

ये भी पढ़ें: Chatra: कुंदा में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola