घर के बाहर खड़ी बाइक रातोंरात गायब, सुबह उठा तो उड़े होश; सीसीटीवी से चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घर के बाहर बाइक को तलाश्ता युवक | AI image

रविवार की रात हंटरगंज के ब्लॉक मैदान निवासी रोशन सिंह के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

हंटरगंज, चतरा : प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मैदान निवासी रोशन सिंह के आवास के बाहर खड़ी बाइक रविवार की रात चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक (जेएच 02 बीए 0251) नवाडीह गांव निवासी मो. नौशाद आलम के नाम से दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोशन सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रविवार की रात बाइक घर के बाहर खड़ी की थी. सोमवार की सुबह उठने पर बाइक गायब मिली. इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हालांकि, फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो सकी है. इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस बाइक की बरामदगी और चोरों की पहचान के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola