पढ़ाई के रास्ते की दूरी होगी आसान, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

Updated:
विज्ञापन

साइकिल वितरण करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया. इससे दूर-दराज के छात्रों को स्कूल जाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने दर्जनों छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. साइकिल झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी है.

विज्ञापन

दूर-दराज के छात्रों को मिलेगी राहत

सरकार की ओर से दूर-दराज के बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होनेवाली परेशानी को देखते हुए साइकिल उपलब्ध करायी गयी है. दूरी अधिक होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. साइकिल मिलने से अब ऐसे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी.

ये रहे मौजूद

मौके पर कल्याण पदाधिकारी दिनकर कुमार सिंह, प्रधान सहायक बैजनाथ पाठक, जिला समन्वयक श्यामल मेथी, शिक्षक श्रीमती रंजना कौर, उमा पांडे, धर्मेंद्र कुमार समेत कई कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola