मरम्मत के दौरान कुआं में गिरने से कारीगर की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

मृतक कारीगर की पहचान हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के चंपानगर गांव निवासी 62 वर्षीय साजो गोप के रूप में की गयी.

विज्ञापन

टंडवा. मिश्रौल पंचायत स्थित मारंगलोईया गांव में कुएं में लगाये गये चापानल की मरम्मत के दौरान मंगलवार की शाम मुंडेर के ढह जाने से एक कारीगर की मौत हो गयी, जबकि सहयोगी तीन लोग घायल हाे गये. मृतक कारीगर की पहचान हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के चंपानगर गांव निवासी 62 वर्षीय साजो गोप के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और कुएं में गिरे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. वहीं मलबे में दबे बुजुर्ग कारीगर के शव को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि जिस कुएं में लगे चापानल की मरम्मत करने कारीगर पहुंचे थे, वह कुआं व चापानल 10-15 साल पुराना था. मुंडेर की ढलाई कमजोर हो गयी थी. घटना में घायल तीनों सहयोगी मजदूर मारंगलोईया गांव के ही रहने वाले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola