सिमरिया ़ दो माह से प्रखंड के बिरहोरों को अनाज नहीं मिला है़ जिसके कारण बिरहोरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है़ आवंटन के अभाव में बिरहोरों को अनाज नहीं मिल रहा है़ हर रोज बिरहोर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हंै़ प्रखंड में 195 बिरहोर परिवार रहते है़ जिसमें कोरी में 106, पिरी में 17, बगरा में 23, जबडा में 28, कसारी में सात, बन्हें में पांच, सोहर में पांच, जिरवाखुर्द में चार बिरहोर रहते है़ मुख्यमंत्री खाद्यान योजना के तहत प्रत्येक माह बिरहोरों को 35-35 किलो अनाज दिया जाता है़ हर माह 126.50 किलो बिरहोरों के लिए अनाज का आवंटन है़ बुद्धु बिरहोर, गौतम, कोमल, टिकुली बिरहोर, फगुनी, लाला, बुधनी बिरहोरिन ने उपायुक्त से अविलंब अनाज उपलब्ध कराने की मांग की है़ बीडीओ लीना प्रिया व बीडब्ल्यूओ प्रसादी यादव ने बताया कि आवंटन प्राप्त होते ही बिरहोरों को अनाज दिया जायेगा़ अप्रैल व मई माह का अनाज आवंटन के अभाव में नहीं मिला है़
BREAKING NEWS
….बिरहोरों को नहीं मिल रहा अनाज
सिमरिया ़ दो माह से प्रखंड के बिरहोरों को अनाज नहीं मिला है़ जिसके कारण बिरहोरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है़ आवंटन के अभाव में बिरहोरों को अनाज नहीं मिल रहा है़ हर रोज बिरहोर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हंै़ प्रखंड में 195 बिरहोर परिवार रहते है़ जिसमें कोरी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement