लावालौंग में 41 लाख का डोडा बरामद, घर मालिक समेत दो पर केस

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते एसडीपीओ : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के लावालौंग में पुलिस ने एक सुनसान घर से 272 किलो डोडा बरामद किया है. जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

सिमरिया(चतरा). रविवार को लावालौंग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की. सतीटांड़ गांव से मरगड्डा जाने वाली सड़क के किनारे एक सुनसान मिट्टी के घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया. पुलिस ने 15 बोरों में रखा कुल 272.750 किलोग्राम डोडा जब्त किया है. एनसीबी के अनुसार, जब्त डोडा की कीमत करीब 41 लाख रुपये है. इसकी जानकारी चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सोमवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस काफ्रेंस में दी.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर गठित की गयी छापामारी टीम

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सतीटांड़ गांव से मरगड्डा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे सुनसान क्षेत्र में स्थित एक मिट्टी के घर में भारी मात्रा में डोडा छिपाकर रखा गया है.

इस सूचना के सत्यापन के बाद छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की और घर से 15 बोरों में रखा 272.750 किलोग्राम डोडा बरामद किया.

दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 67/26 के तहत दो लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें घर का मालिक और एक तस्कर शामिल है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है.

नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. उन्होंने जनता से नशीले पदार्थों की तस्करी की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है.

यह 272.750 किलोग्राम डोडा की खेप कई लोगों को नशे की लत का शिकार बना सकती है और इनके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

छापामारी टीम में ये रहे शामिल

छापामारी टीम में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक यादव समेत जिला बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में नयी समिति बनी, नहीं मिला प्रभार; पुराने अध्यक्षों के भरोसे MDM

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola