चतरा में सोलर प्लांट में चोरी, स्टोर रूम से 240 बैटरियां गायब; जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

सोलर प्लांट की फाइल फोटो : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लावालौंग के हेडुम गांव में सोलर प्लांट से 240 बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है. स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

लावालौंग(चतरा). थाना क्षेत्र के हेडुम गांव के पंचायत भवन के समीप जरेडा कंपनी द्वारा लगाए गए सोलर प्लांट के स्टोर रूम से 240 बैटरियां और अन्य उपकरण चोरों ने चुरा लिए. चोरों ने प्लांट से बड़ी संख्या में बैटरियों व अन्य उपकरणों को चोरी-छिपे निकालकर बेच दिया है. मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें चल रही हैं.

विज्ञापन

प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग

वरिष्ठ नेता कामख्या सिंह भोक्ता ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि प्रशासन जल्द से जल्द चोरों का पता लगाए और उन्हें गिरफ्तार करे.

रातोंरात गायब हुईं 240 बैटरियां

जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व स्टोर रूम से सभी 240 बैटरियां और अन्य उपकरण रातोंरात गायब हो गये. शुरू में मामले की जानकारी समिति के लोगों तक ही थी. चोरी की भनक लगते ही समिति के सदस्यों ने खुद पड़ताल शुरू की, लेकिन जब उन्हें कुछ नहीं मिला, तो यह बात धीरे-धीरे गांव में फैली और फिर मामला तूल पकड़ने लगा.

ग्रामीणों ने गिरोह के शामिल होने की जतायी आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में बैटरियों व उपकरणों को निकालना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है. 240 बैटरियों को खोलने और हटाने में काफी समय लगने के साथ-साथ बड़ी गाड़ी की भी आवश्यकता पडी होगी.

ग्रामीणों को लगता है कि यह काम ज़रूर किसी गिरोह का है, क्योंकि अकेले किसी एक आदमी के लिए इतनी भारी संख्या में बैटरियों को निकालना और फिर उन्हें ठिकाने लगाना मुमकिन नहीं है. इसके लिए काफ़ी मशक़्क़त और साधनों की ज़रूरत पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: पार्टी मनाकर लौट रहे थे बाइक सवार, एक की मौत; दो की स्थिति गंभीर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola