सिमरिया : आठवीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, जांच में खुलासा

Updated at : 17 Feb 2020 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया : आठवीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, जांच में खुलासा

सिमरिया : आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला उजागर हुआ है. विद्यालय की आठवीं की छात्रा (14 वर्ष) डेढ़ माह की गर्भवती है.छात्रा ने पेट दर्द की शिकायत शिक्षिका से की. उसके बाद शिक्षिका 14 फरवरी को छात्रा को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंची. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने छात्रा के […]

विज्ञापन
सिमरिया : आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला उजागर हुआ है. विद्यालय की आठवीं की छात्रा (14 वर्ष) डेढ़ माह की गर्भवती है.छात्रा ने पेट दर्द की शिकायत शिक्षिका से की. उसके बाद शिक्षिका 14 फरवरी को छात्रा को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंची. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने छात्रा के गर्भवती होने की बात बतायी. तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. मामले को विधायक किशुन कुमार दास ने गंभीरता से लिया.
उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. मामले की जानकारी होने के बाद पत्रकारों की टीम रविवार को विद्यालय पहुंची, लेकिन वहां प्राचार्य मौजूद नहीं थे.
इस संबंध में जब शिक्षिका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गर्भवती होने की बात बेबुनियाद है. छात्रा को सर्दी व बुखार का इलाज कराने अस्पताल ले गये थे. प्रधानाचार्य से जब फोन कर मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला आधारहीन है. स्कूल को बदनाम करने की साजिश है. रेफरल अस्पताल के डाॅ एम अहमद ने कहा कि आवासीय विद्यालय की शिक्षिका छात्रा को लेकर यहां आयी थी. जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी. छात्रा का दो बार प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, दोनों टेस्ट में पॉजिटिव निकला.
छात्रा का टेस्ट कराया जायेगा : डीडब्ल्यूओ
डीडब्ल्यूओ सलमान खिजरी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि इस तरह की कोई बात नहीं है. वहीं डॉक्टर बोल रहे हैं, तो छात्रा को हजारीबाग भेज कर टेस्ट कराया जायेगा. पेट दर्द की शिकायत पर उसका इलाज कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola