प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

चतरा : नगर भवन में गुरुवार की शाम 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला सह प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न हुआ. उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने गीत, संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये. मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के युवक-युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. संगीत […]

विज्ञापन

चतरा : नगर भवन में गुरुवार की शाम 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला सह प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न हुआ. उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने गीत, संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये. मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के युवक-युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संगीत जीवन में काम आता है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. मौके पर तीन नाटक का मंचन किया गया, जिसमें वापसी, मां-बेटा व बिरसा मुंडा से संबंधित नाटक शामिल हैं. प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने नाटकों के विभिन्न विधाओं की जानकारी प्राप्त की.

इसमें मुद्रा, चलन, ध्वनि प्रभाव, पार्श्व संगीत समेत अन्य शामिल हैं. प्रशिक्षण हजारीबाग के संदीप सिन्हा व चतरा के मनीष केशरी व नसरुद्दीन अंसारी ने दिया. मौके पर जिप सदस्य निशा कुमारी, प्रतिबिंब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के सचिव प्रकाश कुमार, सह संयोजक संतन लाल साहु, सिमरन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola