बारिश से जलमग्न हुआ मोहल्ला, घरों में घुसा एक फीट से ज्यादा पानी; जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

Updated:
विज्ञापन

घर में घुसा पानी. | Prabhat Khabar Network

जोरीकला पंचायत के अहरा मुहल्ला में भारी बारिश से जलजमाव, कई घरों में घुसा पानी. स्थानीय लोग प्रशासन से जल निकासी की मांग कर रहे हैं. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

जोरी. लगातार हो रही पांच दिनो से बारिश से जोरीकला पंचायत के कलाल टोली स्थित अहरा मुहल्ला जलमग्न हो गया है. कई घरो में बारिश का पानी घुस गया है. जिससे कई सामान बर्बाद हो गया. लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घरो से पानी निकासी में घर वाले लगे हुए है. लेकिन पानी अधिक होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है. लोगो को हमेशा अनहोनी का डर बना हुआ है. घर भी कमजोर होता जा रहा है.

घरो में बारिश के पानी के साथ-साथ कई जहरीले जीव जंतु घरो में घुस जा रहे है. मुमताज खातून, ग्यास मियां, प्रमोद साहु, इकबाल मियां सहित कई के मकान में एक फीट से अधिक पानी जमा है. मुहल्लेवासियों ने प्रखंड प्रशासन से अविलंब मुहल्ले में जल निकासी का व्यवस्था करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola