बारिश में गिरा घर, अनाज-कपड़े समेत सारा सामान बर्बाद; आवास की लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन

ध्वस्त घर के साथ गृहस्वामी | Prabhat Khabar Network

जोरीकला में भारी बारिश के कारण कृष्णा रजक का घर गिर गया, जिससे परिवार बेघर हो गया है. पीड़ित ने प्रशासन से आवास और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

जोरी. जोरीकला पंचायत के जोरीकला निवासी कृष्णा रजक के घर बारिश में ध्वस्त हो गया. जिससे घर में रखे खाद्वान्न, कपड़े व अन्य सामान दबकर बर्बाद हो गया. साथ ही रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृष्णा रजक जोरी के प्रतापपुर मोड़ पर कपड़ो का प्रेस कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पक्का मकान नहीं पा रहे है. कई बार पीएम आवास व अबुआ आवास को लेकर प्रखंड व पंचायत सचिवालय का चक्कर लगा चुके है, लेकिन आज तक लाभ नहीं मिला है.

भुक्तभोगी ने अंचलाधिकारी से क्षतिपूर्ति राशि व बीडीओ से आवास योजना का लाभ देने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola