खुदाई में मिली शीतलनाथ जी व पार्श्वनाथ की प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

इटखोरी : जैन मंदिर परिसर में रविवार को खुदाई के दौरान भगवान शीतलनाथ जी व पार्श्वनाथ की प्रतिमा मिली. शीतलनाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मंत्री सुरेश झांझरी ने कहा कि खुदाई में मिली प्रतिमाएं दो सौ साल पुरानी लगती हैं. 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा सफेद व भगवान शीतलनाथ जी की प्रतिमा काले […]

विज्ञापन

इटखोरी : जैन मंदिर परिसर में रविवार को खुदाई के दौरान भगवान शीतलनाथ जी व पार्श्वनाथ की प्रतिमा मिली. शीतलनाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मंत्री सुरेश झांझरी ने कहा कि खुदाई में मिली प्रतिमाएं दो सौ साल पुरानी लगती हैं. 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा सफेद व भगवान शीतलनाथ जी की प्रतिमा काले पत्थर से बनी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खुदाई के दौरान वहां जैन धर्म के लोगों ने बताया कि जैन धर्म गुरु आचार्य विगुन सागर जी महाराज को इस बात का स्वप्न आया था. उन्होंने बताया था कि इस स्थल पर चार प्रतिमाएं और सोने से बना एक छोटा मंदिर है. उसके बाद कोडरमा के सुरेश झांझरी की उपस्थिति में खुदाई की गयी. जेसीबी से लगभग चार फीट खोदे जाने के बाद प्रतिमाएं मिली.

समाचार लिखे जाने तक खुदाई का कार्य जारी था. जैन तीर्थ समिति के महामंत्री सुनील जैन ने दूरभाष के माध्यम से बीडीओ व सीओ को इसकी सूचना दी है.स्पर्श करने के लिए बोली लगी : खुदाई में मिली मूर्ति को स्पर्श करने व पालने में बैठा कर ले जाने के लिए जैन समाज के लोगों ने बोली लगायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola