हल्की बारिश में ठप हो जाता है आवागमन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 1:02 AM
इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर से तुलबुल पथ पर हल्की बारिश होने से ही आवागमन ठप हो जाता है. वन क्षेत्र के कारण लगभग दो सौ मीटर पथ का पक्कीकरण नहीं हो सका है,जबकि चार करोड़ रुपये की लागत से पुल बन चुका है. बारिश होने पर कच्चा पथ होने के लिए कीचड़ हो जाता […]
इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर से तुलबुल पथ पर हल्की बारिश होने से ही आवागमन ठप हो जाता है. वन क्षेत्र के कारण लगभग दो सौ मीटर पथ का पक्कीकरण नहीं हो सका है,जबकि चार करोड़ रुपये की लागत से पुल बन चुका है.
बारिश होने पर कच्चा पथ होने के लिए कीचड़ हो जाता है जिस पर चलना मुश्किल हो जाता है. बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसी उद्देश्य से पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने के कारण शेष पथ का निर्माण नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










