चतरा : बस-बाइक टक्कर, तीन मरे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चतरा में विभिन्न हादसों में सात की मौत चतरा : चतरा में मंगलवार को विभिन्न हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में चतरा-चौपारण पथ स्थित तपेज के समीप मंगलवार की दोपहर यात्री बस ने बाइक में टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में गिद्धौर […]
विज्ञापन
चतरा में विभिन्न हादसों में सात की मौत
चतरा : चतरा में मंगलवार को विभिन्न हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में चतरा-चौपारण पथ स्थित तपेज के समीप मंगलवार की दोपहर यात्री बस ने बाइक में टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में गिद्धौर के सिंदुवारी गांव निवासी मो सलमान (22), सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी मो आसिफ (12) और सुफैदा खातून (37) शामिल हैं. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. हादसा के बाद चालक बस लेकर भागने में कामयाब रहा.
पिकअप व स्कूटी की टक्कर में दो की मौत : चतरा में सदर थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा पुल के समीप मंगलवार की शाम पिकअप वैन और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में शहर के दीभा मोहल्ला निवासी हर्षित मिंज (16) और रानी बगीचा निवासी अंकित सांगा (17) शामिल हैं. हर्षित व अंकित स्कूटी से घूमने के लिए संघरी घाटी की ओर गये थे. लौटने के क्रम में चतरा की ओर से आ रहे पिकअप वैन ने टक्कर मार दी.
कुआं में मिट्टी धंसनी, दो मजदूरों की मौत व एक घायल : जोरी थाना क्षेत्र की करमा पंचायत लिचडी गांव में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दब गये.
इसमें दो मजदूर गंदौरी भारती व शरीफ भारती की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर संतोष भारती घायल हो गया. गांव के कुलदीप यादव के मनरेगा से बन रहे कूप में तीनों मजदूर काम कर रहे थे. दो घंटे के बाद जेसीबी लगा कर मजदूरों को बाहर निकाला गया. बीपीओ नीरज पासवान ने बताया कि मनरेगा के तहत मृतक के परिजनों को 75-75 हजार रुपये जाने का प्रावधान है. शव निकाले जाने दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन