हंटरगंज में पांच दिन से बीएसएनएल ठप

Updated at : 01 Jul 2014 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
हंटरगंज में पांच दिन से बीएसएनएल ठप

हंटरगंज : प्रखंड में पांच दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप है़ मोबाइल धारकों के साथ-साथ बैंकों में नेटवर्क नहीं रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है़ वहीं बैंक ऑफ इंडिया शाखा हंटरगंज में लिंक फेल होने से पांच दिनो में डेढ़ करोड का कारोबार प्रभावित हुआ है़ हर रोज दो-तीन सौ ग्राहक बैंक […]

विज्ञापन

हंटरगंज : प्रखंड में पांच दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप है़ मोबाइल धारकों के साथ-साथ बैंकों में नेटवर्क नहीं रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है़ वहीं बैंक ऑफ इंडिया शाखा हंटरगंज में लिंक फेल होने से पांच दिनो में डेढ़ करोड का कारोबार प्रभावित हुआ है़ हर रोज दो-तीन सौ ग्राहक बैंक से वापस लौट रहे हैं.

सबसे अधिक परेशानी वृद्धा पेंशनधारियों को हो रही है़ बैंक पीओ ने बताया कि दूसरी कंपनी का कनेक्शन के लिये आंचलिक प्रबंधक हजारीबाग को पत्र लिखा गया है़ अनुमति मिलते ही दूसरी कंपनी का कनेक्शन लगा कर काम शुरू कर दिया जायेगा़ यह परेशानी चतरा और हंटरगंज के बीच केबुल कटने से हुई है. जिला मुख्यालय में भी कई दिनों से बीएसएनएल सेवा बाधित है़ भाजपाइयों के चेतावनी के बाद भी गड़बडी दूर नहीं हो सकी है़ इसको लेकर उपभोक्ताओं में दिन-प्रतिदिन रोष बढ़ता जा रहा है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola